छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुलपतियों की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय. लिए गए

छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुलपतियों की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय




‎कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में तीनों राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि छात्रसंघ चुनाव एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की तिथि 15 से 27 सितंबर 2025 के मध्य प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के बाद घोषित की जाएगी.




‎लिंगदोह समिति की संस्तुतियों का पालन: चुनाव लिंगदोह समिति की संस्तुतियों और सभी कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कराए जाएंगे.

‎सुरक्षा व्यवस्था अधिष्ठाता छात्र कल्याण को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. कॉलेज स्तर पर होने वाले चुनावों में सभी प्राचार्यों को लिंगदोह समिति की संस्तुतियों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा.

‎छात्र-छात्राओं से अपील: कुलपतियों ने छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक वातावरण की गरिमा बनाए रखते हुए जिम्मेदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी करने का आह्वान किया है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *