नैनीताल पुलिस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया।‎

नैनीताल पुलिस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया।


‎नैनीताल पुलिस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।



‎सम्मानित होने वाले अधिकारी और कर्मी

‎डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल*: सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।
‎लीडिंग फायरमैन रवि: विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से सम्मानित।
‎आरक्षी चंदन सिंह मर्तोलिया विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर से सम्मानित

‎स्वतंत्रता दिवस समारोह:

‎- पुलिस लाइन में ध्वजारोहण और वीर शहीदों को नमन।
‎- एसएसपी ने अधीनस्थों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था से लोकतंत्र की रक्षा करने का संदेश दिया।
‎- जिले के सभी थानों, कार्यालयों और इकाइयों में तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

‎नैनीताल पुलिस ने इस अवसर पर देश के गौरव तिरंगे झंडे को सलामी सम्मान देकर स्वतंत्रता दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर योद्धाओं का स्मरण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *