डीएसबी परिसर में एंटी रैगिंग डे और सप्ताह का आयोजन




‎नैनीताल में 12 से 18 अगस्त तक डीएसबी परिसर में एंटी रैगिंग सप्ताह के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में एंटी रैगिंग रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




‎एंटी रैगिंग रैली निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और विद्यार्थियों से रचनात्मक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया।

‎-्एंटी रैगिंग शपथ: डीएसबी के डीन प्रोफेसर संजय पंत ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग शपथ दिलाई और रैगिंग मुक्त परिसर बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

‎रैली का संचालन संयोजक प्रोफेसर ललित तिवारी ने रैली का संचालन करते हुए कहा कि परिसर में हर छात्र और छात्रा का सम्मान सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।



‎इस आयोजन का उद्देश्य परिसर में रैगिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

‎ इस दौरान निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ,डीएसबी के डीन प्रोफेसर संजय पंत ,संयोजक प्रोफेसर ललित तिवारी

‎प्रोफेसर सुषमा टमटा, आशीष तिवारी, नीलू लोदयाल और अन्य शिक्षकगण सैकड़ों विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *