नैनीताल पुलिस ने आगामी कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन के लिए कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल और नैनीताल के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
मित्रता और सुरक्षा: पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
डायवर्जन योजना और शटल सेवाएं सभी को इनका समुचित उपयोग करने और पालन कराने के निर्देश दिए गए।
व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना सभी थानों, चौकियों और अधिकारियों को पुलिस बल के रहने, खानपान आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जाम की स्थिति जाम की स्थिति की मॉनिटरिंग कर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए गए।
सतर्कता: सोशल मीडिया, टूरिस्ट मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
अनुशासन ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखने और मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से बचने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी नैनीताल ने कहा कि अगले 10 दिन न सिर्फ चुनौतीपूर्ण हैं, बल्कि नैनीताल पुलिस के सेवा संकल्प को दर्शाने वाले दिन भी हैं। जनपद नैनीताल पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन को सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए कार्यरत है।
