विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
वृक्षारोपण और जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान औषधीय और फलदार पौधे लगाए गए। माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार ने पौधों का पर्यावरण में महत्व और उनकी उचित देखभाल के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्रतिभाग
कार्यक्रम में विभिन्न न्यायाधीशों और न्यायालय कर्मियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें सुशील तोमर, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल, विकम, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, नैनीताल, रवि प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल, हर्ष यादव, सिविल जज (सी०डि०) नैनीताल, नेहा कुशवाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल, और बीनू गुलयानी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी०डि०) नैनीताल शामिल थे।
बाह्य न्यायालयों में भी आयोजन
इसी तरह के कार्यक्रम बाह्य न्यायालय हल्द्वानी और रामनगर में भी आयोजित किए गए, जिसमें न्यायाधीशों और न्यायालय कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
