नैनीताल पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का किया पर्दाफाश ।

नैनीताल पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जिसमें बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी के कुछ पदाधिकारियों पर मोटी रकम लेकर जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप है। इस मामले में एक हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर उसके नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जो वर्तमान में जमानत पर है और न्यायालय द्वारा उसे आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर थाना बनभूलपुरा पुलिस ने इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया।कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद और अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु श्री मनोज कांडपाल की लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी।अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है और जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान के तहत फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र और रजिस्ट्री जैसे मामलों पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *