एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नकली शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

नैनीताल पुलिस ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नकली शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली हल्द्वानी और एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली शराब और उपकरण बरामद किए हैं।

नकली शराब का जाल बेनकाब
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी नैनीताल ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रामपुर रोड हल्द्वानी से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर नकली शराब, 20 लीटर स्प्रिट और अन्य उपकरण बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *