रूद्रपुर गांधी पार्क में सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर ’’जन सेवा थीम’’ पर वृह्द बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास/जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य मा० मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी जी के विजन ’’सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’’ की भावना से विकास के पथ पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य कर पूरे देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर में 03 आयुषमान कार्ड, 03 यूनिट रक्दान, 107 ओपीडी, 87 जांचे, 42 टीबी जांच, होमोपैथिक विभाग द्वारा 57, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 59 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधी वितरण, बाल विकास द्वारा 07 महिलाओं का महालक्ष्मी किट वितरित किया गया, उद्योग विभाग द्वारा 20 लोगों को, समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगों को ट्राई साइकिल, कृषि विभाग द्वारा 35 किसानों को जानकारी दी गई।