नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में विश्व जल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के लिए नाटक, कविता पाठ और पोस्टर प्रदर्शनी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और स्वागत भाषण से हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता रावत ने जल संकट और इसके समाधान पर प्रकाश डाला। इसके बाद, छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से यह दर्शाया कि कैसे पानी की बर्बादी से भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

प्रधानाचार्य विनीता रावत ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और जल संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को सराहा और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा,आशा जोशी, किरन मेर,लता फर्त्याल,मोनिका वर्मा,पल्लवी जोशी, शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम,रेणु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *