राम सेवक सभा नैनीताल में रविवार को सुबह चीर बंधन के साथ रंग डाला गया और सभा के लोगों की ओर से रंगोली बनाई गई

राम सेवक सभा नैनीताल में रविवार को सुबह चीर बंधन के साथ रंग डाला गया और सभा के लोगों की ओर से रंगोली बनाई गई। लाल, नीला, पीला, केसरिया, सफेद सहित कुल 7 रंगों के प्रयोग से रंगोली बनाई गई। इस दौरान पंडित भगवती प्रशाद जोशी ने मंत्रों चार के साथ पूजा संपन्न कराई तथा बिमल चौधरी यजमान रहे।

इस अवसर पर बाल कलाकारों ने जनकपुर जाना है, गणपति सिद्धि करो, अबीर गुलाल की धर, आज बिराज में होली री रसिया, शिव के मन भय बसे काशी और झन्न कारों प्रस्तुत कर समा बाधा । टेबल पर नन्द किशोर साह, राहुल जोशी तो हारमोनियम में वीरेंद्र सिंह रहे।

रंगोली बनाने में हीरा रावत, भीम सिंह कार्की, मुन्ना पंत, गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, चिराग बिष्ट और ब्रिज मोहन जोशी एवं बिमल चौधरी ने सहयोग दिया। इस दौरान मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, मुकेश जोशी, बिमल साह, ललित साह, शनि साह, राजेंद्र लाल साह, डॉ मनोज बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, मिथिलेश पांडे, राजेंद्र लाल साह, प्रॉफ ललित तिवारी, किसान नेगी, रक्षित साह बबली सहित श्री रामसेवक सभा के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *