नैनीताल से कविता गंगोला को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल का जिला महिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

Advertisements
Ad 17
Advertisements
Advertisements

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की जिसमें नैनीताल से कविता गंगोला और हल्द्वानी से कविता हालदर को जिला महिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, हल्द्वानी मुखानी संगठन की अध्यक्ष के रूप में कंचन रौतेला को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगल्टिया ने कहा कि महिलाओं की शक्ति व्यापार मंडल उत्तराखंड को बढ़ाने में अहम योगदान है। प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट ने कहा कि व्यापार में महिलाओं की भागीदारी अतिआवश्यक है और इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान सचिव चंदन बिष्ट, जिला प्रभारी मंजू साह, मंजू भट्ट, जिला संयोजक संजय बिष्ट, राहुल जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *