नैनीताल के इस जगह मिली,5 लाख की चरस, हजारों की नकदी

नैनीताल पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। लालकुआं में टेंट हाउस से 05 लाख की चरस, हजारों की नकदी और उपकरण बरामद किए गए। मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मनोज सिंह बिष्ट ने चरस को बागेश्वर में रहने वाले लक्की नाम के व्यक्ति से लिया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नारकोटिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

बरामद किए गए सामान में 2.339 किग्रा चरस, 84550/- रुपया नकदी और 02 इलेक्ट्रानिक तराजू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *