नैनीताल में भाजपा की भव्य रैली: नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में

नैनीताल में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने आज एक भव्य रैली का आयोजन किया। यह रैली नैनीताल विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में नगर पालिका नैनीताल अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी जीवंती भट्ट जी के समर्थन में आयोजित की गई।

रैली बिरला चुंगी से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहन को चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और पोस्टर उठाए और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *