मकरसंक्रांति के मौके पर श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित किया गया खिचड़ी महाभोग

मकरसंक्रांति के मौके पर श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित किया गया खिचड़ी महाभोग में सैकड़ों लोगों ने नए खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान सूर्य एवं शनि को प्रिय खिचड़ी को पूर्ण भोजन माना गया है, जिसमें पोषक तत्व होते हैं और माघ मास में खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है।

इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा में मास तथा चावल के साथ खिचड़ी बनाई गई, जिसमें मूली तथा खीरा का सलाद तथा धनिया मिर्च की चटनी भी परोसी गई। लोगों ने भगवान सूर्य एवं शनि की कृपा प्राप्त करने हेतु प्रसाद रूप में खिचड़ी खाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल सह, पूर्व महासचिव मुकुल जोशी सहित पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी आदि शामिल थे।

अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि बसंत आंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार सभा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *