नैनीताल में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल का जनसंपर्क अभियान

नैनीताल की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल ने नगर के कृष्णापुर क्षेत्र का भ्रमण किया और प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने धर्मशाला, तीन मूर्ति, मल्ला कृष्णापुर, गुफा महादेव, तल्ला कृष्णापुर, दुर्गापुर, सरस्वती विहार सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया।

भ्रमण के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित मुद्दे शामिल थे। डॉ खेतवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद वह क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करेंगी।

उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उनके साथ ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडेय, राजेंद्र सिंह कोटलिया, नगर सचिव बंटू आर्या, पूर्व सभासद राहुल पुजारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *