काठगोदाम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

काठगोदाम पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी विनोद आर्य पुत्र रमेश चंद्र आर्य निवासी रामलाल कॉलोनी बागजाला गौलापार को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में पूर्वी खेड़ा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के पास से बनी दुकान में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 93 पव्वे अवैध शराब बरामद की, जिसमें 48 पव्वे देशी शराब और 45 पव्वे अंग्रेजी शराब थी। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल थे। यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर की गई है, जिन्होंने जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *