उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायधीश आशीष नैथानी ने ली शपथ

नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी ने गुरुवार को हाईकोर्ट के न्यायधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश गुहनाथन नरेंद्र ने शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 8 हो गई है।

इस दौरान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल कहकशां खान, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पन्त, सेवानिवृत्त न्यायधीश न्यायमूर्ति जे सी एस रावत, न्यायमूर्ति राजेश टण्डन, न्यायमूर्ति वी एस वर्मा, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र रावत, बार कौंसिल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एम सी कांडपाल, डी के शर्मा, बी सी पांडे, वी पीनौटियाल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एस एस पी प्रह्लाद नारायण मीणा, प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम विनीत कुमार, पद्मश्री अनूप साह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *