हल्द्वानी जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल मैट्रोपोल में प्रस्तावित पार्किंग के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शासन द्वारा नामित कार्यदाई संस्था और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, कार्यदाई संस्था ने पार्किंग का संशोधित डिजाइन प्रस्तुत किया। इस डिजाइन के अनुसार, पार्किंग में 700 चार पहिया वाहनों और 200 दो पहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा, वेटिंग रूम, सुलभ शौचालय, गार्ड रूम आदि की व्यवस्था भी पार्किंग में रखी जाएगी।
जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि पार्किंग का निर्माण इस तरीके से किया जाये ताकि पार्किंग से लगती सड़क पर अत्यधिक वाहनों के संचालन के कारण जाम की स्थिति पैदा ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शीघ्र ही संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर पार्किंग के अप्रोच रोड को प्रोजेक्ट में सम्मिलित करते हुए, चौड़ीकरण और वन वे की व्यवस्था हेतु मस्जिद तिराहे से चीना बाबा तक रिंग रोड के संबंध में फिसिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
