संविधान दिवस के उपलक्ष्य एसएसपी नैनीताल ने एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी अधिकारीयो व कर्मियों को दिलाई शपथ.

आज नैनीताल पुलिस द्वारा सभी कार्यालयों और थानों में संविधान दिवस मनाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में पुलिस कर्मियों को संविधान की सुरक्षा, देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जनता को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने तथा जनपद में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी संकल्पबद्ध किया गया।

अधिकारियों और कर्मियों को संविधान के महत्वपूर्ण उदेशिकाओं और संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण में लिए गए निर्णयों और ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्यों के द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी अहम जानकारी दी गयी

इस दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र. सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी . समेत एसपी क्राइम हरबंस सिंह नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस लाइन में भी पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइंस तथा मल्लीताल, तल्लीताल थानो के अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही जिले के सभी सीओ कार्यालयों, थानों अथवा इकाई में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा इस अवसर पर अपने–अपने राजकीय परिसरों में शपथ ग्रहण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *