
कांग्रेस की ओर से आज नैनीताल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया कांग्रेसी कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महंगाई, महिलाओं के साथ हिंसा के साथ ही कई मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार विफल हो चुकी है कांग्रेसियों ने बीजेपी शासन में राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, भू-



माफियाओं की गिरफ्त में उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड फॉर सेल बना दिया। राज्य के निवासियों के जल, जंगल, जमीन पर हक दिया जाये , भाजपा शासन में महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं को रोका जाय, महिला उत्पीड़न में भाजपा नेताओं की संलिप्तता की जांच कर कार्यवाही करने व राज्य की नदियों को निजी हाथों में देने के निर्णय को वापस लेने की मांग की.इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कृषि सुधार और नए उद्योग परियोजनाओं की पहाड़ में स्थापना न होने के कारण लोगो का शहरों की और पलायन बना हुआ है।

आपदा से प्रभावित मोटर मार्गों एवं सिंचाई नहरों का पुर्ननिर्माण हो। इसके साथ ही भाजपा सरकार की 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा कोरी साबित हुई है। आज किसान महंगे बीज, दवा, लागत के कारण खेती करना छोड़ रहे है। राज्य के किसानों को एमएसपी शीघ्र दी जाय। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों को लेकर कमिश्नरी घेराव किया जा रहा है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, हल्द्वानी के विधायक सुमित. पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक मनोज तिवारी पूर्व .विधायक रंजीत रावत कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, गोपाल बिष्ट, सतीश नैनवाल, मुकेश जोशी, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, डॉ. महेंद्र पाल, निवर्तमान नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी राजेंद्र खनवल गणेश उपाध्याय राजेंद्र व्यास जितेंद्र पांडे सुनील महरा आदि मौजूद रहे। रैली के अंत मैं कांग्रेसियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सोपा l

