जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रामनगर क्षेत्र के विकास कार्यों और विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की।

हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक की , जिसमें जिलाधिकारी वंदना सिंह और विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर क्षेत्र के विकास कार्यों और विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें भरतपुरी पंपापुरी के विनियमितिकरण, लालढंग के छूटे हुए क्षेत्र के बंदोबस्त, और सुंदरखाल ग्राम के सर्वे कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने गर्जिया देवी मंदिर के सौन्दर्यकरण और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए मास्टर प्लान बनाने की बात कही और एसडीएम राहुल शाह को मंदिर के आस पास के दुकानों का सर्वे करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *