
लालकुआं पुलिस ने ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत नशे के विरुद्ध अभियान चलाया। थाना लालकुआं पुलिस टीम ने 22 वर्षीय रविन्द्र बिष्ट को नशीले इंजेक्शन और सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 सोमेंद्र सिंह, कानि0 चन्द्र शेखर, कानि0 जितेन्द्र सिंह विष्ट