
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर तहसील हल्द्वानी के आनंद आश्रम वृद्धआश्रम में समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना और भरण-पोषण की जानकारी दी गई। वृद्धावस्था पेंशन आनलाईन किए जाने की विस्तृत जानकारी का विडियो भी लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल आर्य, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट और आश्रम के प्रबंधक शामिल हुए। जनपद के सभी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में वृद्ध जनों की रक्षा और सम्मान करने की शपथ ली गई।