अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर मलवा गिरने से यातायात बाधित

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर क्वारब के पास पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। जेसीबी द्वारा मलवा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन यातायात की बहाली के लिए प्रयासरत है। यात्रियों से धैर्य रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *