नैनीताल में नन्दा देवी महोत्सव मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

श्री नन्दा देवी महोत्सव को ए श्रेणी राजकीय मेला से संबंधित निदेशक संस्कृति द्वारा जारी पत्र के उपरांत आज राम सेवक सभा द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान सभा भवन में विधायक सरिता आर्या का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।
अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि यह निर्णय लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
विधायक सरिता आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि विधायक सरिता आर्या के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी यह मांग पूरी हो पाई है।
इस दौरान प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रो ललित तिवारी, मोहित लाल साह, राजेन्द्र लाल साह, हरीश सिंह राणा, विक्रम साह, आनन्द बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, राजीव बिष्ट, अवनीश उपाध्याय, मोनिका साह, नवीन पांडे, जगदीश तिवारी, जस्सी राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *