भाजपा ने नैनीताल में सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित की

भाजपा ने बुधवार को नैनीताल में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट और विधायक सरिता आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यशाला में वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर अपने विचार रखे और मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए कहा।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मोहन नेगी ने किया और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

सदस्यता अभियान के दो चरण होंगे – पहला चरण एक से 15 सितंबर तक और दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक। हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यशाला में कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *