नैनीताल में कांग्रेस ने बुधवार को नैनीताल में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और महिलाओं के साथ दुराचार व दुर्व्यवहार के विरोध में नारेबाजी की।
महिला कांग्रेस और युथ कांग्रेस ने तल्लीताल डांठ में सरकार का पुतला दहन किया और बलत्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं और धामी सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।
उन्होंने उधमसिंह नगर में पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार की निंदा की और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
पुतला दहन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।