भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए मंडल महामंत्री मोहित लाल साह को संयोजक बनाया गया

नैनीताल, 28 अगस्त 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा उत्तराखंड और जिला नैनीताल द्वारा संगठन के सबसे बड़े महापर्व – सदस्यता अभियान के लिए मंडल महामंत्री मोहित लाल साह को संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर महामंत्री मोहन सिंह नेगी और उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट को सदस्य बनाया गया है।

मंडल महामंत्री मोहित लाल साह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने इतने महत्व पूर्ण कार्य के लिए मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे ईमानदारी से निभाएंगे और मंडल नैनीताल में निवास करने वाले राष्ट्रवादी विचारधारा को मानने वाले हर परिवार को, और आमजन को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।

सदस्यता अभियान हेतु दिनांक 28 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजे से सदस्यता अभियान की मंडल कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमे आगामी सदस्यता अभियान के लिए और सदस्यता अभियान को सफलता से संपन्न करने के लिए विचार विमर्श कर दिनांक 1 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान की शुरुवात की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह पडियार, मनोज जोशी, नितिन कार्की, दयाकिशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, मोहित आर्या, कैलाश रौतेला, मनोज साह जगाती, भागवत रावत, हरीश सिंह राणा, मारुति नंदन साह, डा. मोहित रौतेला, डा. ललित तिवारी, मनोज कुमार पंवार, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, जीवन्ती भट्ट, कविता गंगोला, रीना मेहरा, दया बिष्ट, तारा राणा, तारा बोरा, दीपिका बिनवाल, लता दफोटी, गजाला कमाल, आरती बिष्ट और सोनू साह ने खुशी व्यक्त करी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *