लालकुआं पुलिस टीम ने चोरी के माल सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

वादी  रवि कटियार पुत्र स्व0 राज बाबू कटियार निवासी संजय नगर हाथीखाना लालकुआ द्वारा  27 दिनांक को थाने में तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की दुकान की पीछे की दिवार तोडकर दुकान में रखी नगदी , मोबाईल, पैन ड्राईव आदि  चोरी कर ली गयी है ।उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर -152/24 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत कर चोर की तलाश शुरू की गयी ।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा मामले का शीघ्र अनावरण के लिए टीम गठित किये जाने सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  में संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0एस0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना हाजा पर उ0नि0 गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम  का गठन कर दुकान में रखी नगदी , मोबाईल, पैन ड्राईव आदि की  खोज प्रारम्भ की गयी तथा क्षेत्र में सी0सी0टी0वी कैमरे चैक किये गये जिसमे सीसीटीवी पुटेज मे 1 व्यक्ति संदिग्ध जाते दिखाई दिया जिसके हुलिये व अभियुक्त के अपराध करने के तरीक़े के आधार पर संदिग्ध अभियुक्त की शिनाख्त करते हुये देर शाम दिनांक- 13को रेलवे क्रासिंग सतसंग भवन के पास लालकुआँ से एक युवक को चोरी का सामान सहित गिरफ्तार किया गया है।चोरी करने का तरीका किसी भी दुकान की खिड़की की सरिया या दिवार को अकेले काटकर चोरी करना।

गिरफ्तारी-
सुमित सिंह उर्फ पुत्तु पुत्र पप्पू सिंह निवासी- थाना लालकुआ जिला नैनीताल उम्र- 24 वर्ष

बरामदगी-
4 अदद मोबाईल आइटेल कम्पनी, एक अदद नोकिया मो0फोन, एक पावर बैंक माडल नम्बर UIPB2701 वरंग काला, 3 अदद बैटरी वरंग लाल, 2 अदद बैटरी लावा वरंग सिल्वर काला, 1 अदद बैटरी सैमसंग वरंग सिल्वर-काला

गिरफ्तारी टीम –

  • उ0नि0 गौरव जोशी – अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी
    का0 अनिल शर्मा- का0 गुरमेज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *