नैनीताल: ईदुल-मिलादुन्नबी (बारावफात) पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी ने की शांति की अपील​

नैनीताल: ईदुल-मिलादुन्नबी (बारावफात) पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी ने की शांति की अपील
​नैनीताल:
ईदुल-मिलादुन्नबी (बारावफात) के पर्व को जनपद में सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।


​सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर की मस्जिदों और उनके संवेदनशील आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नैनीताल पुलिस लगातार स्थिति पर निगरानी रख रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके।
​नैनीताल पुलिस की मुख्य हिदायतें:
​अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहपूर्ण जानकारी न फैलाएं और न ही ध्यान दें।
​त्वरित सूचना: किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक खबर की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
​आपसी सौहार्द: पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *