

भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेश सिंह बिष्ट का निधन, रानीबाग चित्रशाला घाट पर होगी अंत्येष्टि
हल्द्वानी/नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के पूज्य पिता उमेश सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 20 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे उनके निज निवास स्थान (गणपति विहार फेज-4, फार्म नंबर 3) से प्रस्थान कर रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की गई है।
