
नैनीताल।
कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रैयाल के निर्देशों पर आज नैनीताल शहर क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड केआदेशानुसार नैनीताल शहर में प्रतिबंधित रेंटल बाइक, टैक्सी बाइक और टैक्सी मैक्सी वाहनों के विरुद्ध मुस्तैदी से संचालित की गई।
प्रवेश द्वारों पर चेकिंग, नो-पार्किंग पर भी कार्रवाई
आर.टी.ओ. (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविन्द पाण्डेय के आदेश पर परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने अपनी इंटरसेप्टर दल टीम के साथ नैनीताल शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर मोर्चा संभाला। इस कड़े चेकिंग अभियान के तहत:
25 से अधिक वाहनों के नियम उल्लंघन पर चालान काटे गए 1 टैक्सी बाइक को मौके पर ही सीज किया गया।
नो-पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्त चालान की कार्रवाई की गई।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
“यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में नैनीताल शहरी क्षेत्र के अंतर्गत केवल वही कमर्शियल वाहन संचालित हो सकते हैं, जो 3 जुलाई, 2017 से पूर्व पंजीकृत हैं। इसके बाद पंजीकृत कोई भी रेंटल बाइक, टैक्सी, या मैक्सी वाहन शहर में प्रवेश न करें। उल्लंघन करने पर भारी-भरकम जुर्माने के साथ-साथ परमिट निलंबन और निरस्तीकरण की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।”
