रामनगर रिसॉर्ट में महाछापेमारी; SSP मंजुनाथ टीसी का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 51 गिरफ्तार, 10 युवतियां मुक्त


​रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने एक बड़े और हाई-प्रोफाइल अनैतिक रैकेट का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ0 मन्जूनाथ टीसी की सटीक रणनीति और कड़े निर्देशन में SOG, AHTU और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात एक नामी रिसॉर्ट में दबिश देकर इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

​बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने मौके से कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है।
​सफल रेस्क्यू: रिसॉर्ट के कमरों से 10 महिलाओं (एक नाबालिग सहित) को सुरक्षित मुक्त कराया गया है, जिन्हें बाहरी राज्यों और दिल्ली से यहां लाया गया था।
​रिसॉर्ट सील: साक्ष्य मिटाने के प्रयास और परिसर का उपयोग अनैतिक गतिविधियों के लिए करने के आरोप में RESORT को तुरंत सील कर दिया गया है। रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फिलहाल फरार है।
‘मनोरंजन’ के नाम पर चल रहा था काला धंधा
​मुख्य मास्टरमाइंड: पूछताछ में सामने आया कि मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार (जो एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है) ने अपनी कंपनी के लोगों के मनोरंजन और पार्टी के लिए 4 से 5 जुलाई तक करीब ₹2.20 लाख में यह रिसॉर्ट बुक किया था।
​प्रति महिला ₹10,000 की डील: आरोपी सुनील कुमार और राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से दिल्ली और अन्य जगहों से व्यवस्था की गई थी। होटल मैनेजर ने पुलिस से बचने के लिए रजिस्टर में किसी की एंट्री भी दर्ज नहीं की थी।
​मौके से बरामदगी
​नकली नोटों की गड्डियां: युवतियों पर उड़ाने के लिए रखी गई ₹10 के नकली नोटों की 24 गड्डियां और नोटों का पुलिंदा।
​शराब और नशे की खेप3 पेटी अंग्रेजी शराब और 1 पेटी बीयर।
​डिजिटल साक्ष्य: लैपटॉप, मोबाइल फोन (जिसमें कार्यक्रम आयोजन व चैट संबंधी डेटा मिला है) और इवेंट में प्रयुक्त भारी म्यूजिक सिस्टम।

इन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज:
​रामनगर कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0स0-210/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (धारा 3/5/6), पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 14, आबकारी अधिनियम और जेजे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *