
कर्तव्य पथ पर तैनात जांबाज फायरमैन जगजीत सिंह का आकस्मिक निधन,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मोर्चरी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ढांढस बंधाकर दी तात्कालिक सहायता राशि
पैतृक निवास बाजपुर में पूरे राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन मल्लीताल में तैनात फायरमैन जगजीत सिंह का कर्तव्य पालन के दौरान एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बीती रात (22 जून) उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे और विशेषकर नैनीताल पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम विदाई और राजकीय सम्मान: दिवंगत फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) ले जाया जा रहा है, जहाँ पुलिस नियमों के अनुसार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (शोक सलामी) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, और सीओ अमित कुमार सैनी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

परिजनों को ढांढस और आर्थिक मदद: एसएसपी नैनीताल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और अंतिम संस्कार हेतु तात्कालिक सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और सभी विभागीय देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।

न नमन: 19 वर्षों का गौरवशाली सेवा सफर
दिवंगत फायरमैन जगजीत सिंह ने साल 2007 में पुलिस विभाग जॉइन किया था और लगभग 19 वर्षों तक अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं:
नाम: जगजीत सिंह (उम्र: 38 वर्ष)
पिता का नाम: गुरदीप सिंह
निवासी: ग्राम बाजावाला, थाना बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
सेवाकाल का सफर:
ऊधमसिंह नगर (2007-2008)
नैनीताल (2008-2010)
चम्पावत (2010-2024)
नैनीताल (2024 से वर्तमान तक, फायर स्टेशन मल्लीताल में अंतिम नियुक्त

