नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने सजाई माता की चौकी, भव्य झांकियों और भजनों पर झूमीं 250 से अधिक महिलाएं


सरोवर नगरी नैनीताल के शैले हॉल में रविवार को ‘लेक सिटी वेलफेयर क्लब’ द्वारा ‘माता की चौकी’ का भव्य और अलौकिक आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में पूरा परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।


​राजीव तूफानी की मंडली ने बांधा समां, सजा भव्य दरबार
​धार्मिक कार्यक्रम को खास बनाने के लिए रुद्रपुर की प्रसिद्ध भजन मंडली ‘राजीव तूफानी’ को आमंत्रित किया गया था। मंडली द्वारा माता का बेहद आकर्षक और भव्य दरबार सजाया गया। राजीव तूफानी और उनके सहयोगियों ने एक से बढ़कर एक सुरीले भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के साथ-साथ मंच पर प्रस्तुत की गई विभिन्न देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
​मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
​इस भव्य आयोजन में नैनीताल क्षेत्र की महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। भजन संकीर्तन के दौरान महिलाएं खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *