
हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय परिचय बैठक आज जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष नेगी ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर जुटना होगा।
वहीं, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया जी और जिला प्रभारी प्रताप बौरा जी ने भी बैठक को संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी सांगठनिक रूपरेखा और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री दीपक जोशी एवं बिपिन कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरमवाल जी, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक धीरज पांडेय जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक प्रमोद बिष्ट और किसान मोर्चा के जिला मीडिया सह-संयोजक शैलेश सिंह बिष्ट शामिल रहे। बैठक में पूरी जिला किसान मोर्चा की टीम और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश शाह मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा महेंद्र सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट संचालन जिला महामंत्री द्वय दीपक जोशी व बिपिन कांडपाल।
