
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुखर हुआ संघ; आयोग के उपाध्यक्ष मकवाना का भव्य स्वागत, सौंपा ज्ञापनअखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने प्रदेश के निगमों और निकायों में कार्यरत स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) तथा चालकों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। संघ के पदाधिकारियों ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की है।विवाह वर्षगांठ पर केक काटा, पगड़ी पहनाकर किया सम्मानगत 18 मई को संघ के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष सुनील चौधरी व कानून सलाहकार श्री राहुल पुजारी के नेतृत्व में मण्डल व हल्द्वानी शाखा के पदाधिकारियों ने नैनीताल राज्य अतिथि गृह में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आदरणीय भगवत प्रसाद मकवाना का भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा उपाध्यक्ष मकवाना एवं उनकी धर्मपत्नी को विवाह की वर्षगांठ पर केक कटवाकर शुभकामनाएं दी गईं। महिला मोर्चा और पुरुष कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री व उनकी पत्नी को शाल, माला और पुष्प गुच्छ भेंट किए। कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष सुनील चौधरी और कानून सलाहकार राहुल पुजारी ने समाज के सर्वोच्च सम्मान के प्रतीक स्वरूप मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।कानून सलाहकार ने पढ़कर सुनाया मांग पत्र, मंत्री ने दिया आश्वासनसम्मान समारोह के उपरांत संघ द्वारा पर्यावरण मित्रों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया। संघ के निर्देश पर कुमाऊं मण्डल कानून सलाहकार राहुल पुजारी ने मांग पत्र को माननीय मंत्री के समक्ष पढ़कर सुनाया और कर्मचारियों की दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की।”सरकार अपने पर्यावरण मित्रों के उत्थान और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।”— भगवत प्रसाद मकवाना, उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोगभवाली और भीमताल में भी दिया मांग पत्र, कर्मचारियों में उत्साहदौरे के अगले चरण में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भवाली और भीमताल नगर पालिका प्रशासन को भी कर्मचारियों की मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। संघ के इस कदम से स्थानीय कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने संघ का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।ये कार्यकर्ता रहे उपस्थितइस पूरे दौरे और कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से सुनील चौधरी, राहुल पुजारी, प्रदीप पंवार, रज्जन, अतुल कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, निहाल कुमार, मनोज कुमार, पिंटू जी तथा महिला मोर्चे से माया नैथानी, मधु, लता, नूरी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
