नैनीताल: श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 175 ग्रामीण लाभान्वित


‎​नैनीताल। “निरोगी काया, सबसे बड़ी माया” के संकल्प के साथ आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव, नैनीताल द्वारा ग्राम गेठिया में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें गेठिया, खुपी, कुरिया, भूमियाधार और आलू खेत सहित आसपास के क्षेत्रों के 175 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
‎​विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण
‎​शिविर में हल्द्वानी के प्रसिद्ध साईं अस्पताल एवं वेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।
‎​डॉ. मोहन सती (हड्डी रोग विशेषज्ञ)​डॉ. उत्तम शेट्टीगर (फिजिशियन)​डॉ. मुकेश चंद्र जोशी (फेफड़ा रोग विशेषज्ञ)​डॉ. अलका सती (स्त्री रोग विशेषज्ञ)​डॉ. अनिरुद्ध (बाल रोग विशेषज्ञ)​डॉ. प्रमोद जोशी (हृदय रोग विशेषज्ञ)
​समन्वयक ज्योति सिंह एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम।
‎​निशुल्क जांच एवं परामर्श
‎​शिविर के दौरान ग्रामीणों का ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर, बीपी (BP), एचबीए 1सी (HbA1c) और पीएफटी (PFT) जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण निशुल्क किए गए। साथ ही, जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित की गईं और उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता व बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
‎​इनका रहा विशेष सहयोग
‎​कार्यक्रम को सफल बनाने में रेशमा टंडन, कविता गंगोला, सुनीता वर्मा, प्रेमलता गोसाईं और मंजू नेगी सहित हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन द्वारा ग्राम प्रधान  रिंकू,  मनोज गंगोला, अमन, जाहनवी, प्रत्यक्ष, विनायक और वैभव का उनके विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *