
नैनीताल/रामनगर जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ COTPA एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।



अभियान की मुख्य झलकियां:
भीमताल: ग्राफिक एरा संस्थान के पास चेकिंग में 4 दुकानदारों के चालान काट जुर्माना वसूला गया।

कालाढूंगी: उप जिलाधिकारी बिपिन चंद्र पन्त के नेतृत्व में राजकीय पॉलिटेक्निक और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण हुआ। गंदगी पाए जाने पर भोजनालय संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई।
नैनीताल: राजकीय पॉलीटेक्निक छात्रावास और डिग्री कॉलेज क्षेत्र में छापेमारी कर तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए और दो विक्रेताओं के चालान किए गए।
रामनगर व गरमपानी: टीम ने औचक निरीक्षण कर दुकानदारों को चेताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशा बेचना जेल की हवा खिला सकता है।
प्रशासन का संदेश: शिक्षण संस्थानों के पास नशा बेचना कानूनन अपराध है। निरीक्षण के साथ-साथ छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
