
नैनीताल।
भवाली मे कल जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव के नेतृत्व में 16 मार्च को कुमाऊंनी होली का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक डॉ प्रगति जैन ने बताया कि भवाली स्थित रामलीला मैदान में 1 बजे से शास्त्रीय होली गायन, महिला होली (समूह गायन), खड़ी होली, शास्त्रीय गायन एकल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगी। डॉ प्रगति जैन सभी महिला होली यारों से अनुरोध किया कि होली महोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



