रुद्रपुर,
सरस मेले के दूसरे दिन आज रुद्रपुर के गांधी मैदान में जहां लोगों ने जमकर खरीददारी की वहीं कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
उत्तराखंड के जाने माने गायक इंदर आर्य के “गुलाबी शरारा” और राकेश खानवाल के “क्रीम पौड़रां” एवं स्वाति मेहराके गानों पर लोग झूम उठे। पहाड़ी संस्कृति के गाने एवम विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को आनंदित किया।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडी परिषद के चेयरमैन अनिल डब्बू ने द्वीप प्रज्वलन किया।
इस दौरान प्रगतिशील किसानों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पुरुस्कृत भी किया गया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री भाजपा विकास शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त रुद्रपुर नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी सदर मनीष बिष्ट, तुषार सैनी समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
