विकास भवन में झीलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई।

विकास भवन में झीलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई।


‎ मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय के दिशानिर्देशों पर जिला विकास अधिकारी गोस्वामी ने झीलों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण में संबंधित विभागों और सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल झीलों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई और कई सुझाव दिए गए।



‎- झीलों के सौंदर्यीकरण के लिए उच्च कोटि की योजना तैयार करने की मांग।

‎- झीलों की सुरक्षा हेतु प्रस्ताव तैयार करने की मांग।

‎- झीलों की नियमित कूड़ा सफाई और प्लास्टिक मुक्त रखने की मांग।

‎- झीलों के चारों ओर अच्छी रैलिंग और लाइटिंग लगाने की मांग।

‎- सात ताल से नियमित कूड़ा सफाई के लिए गाड़ी कर्मचारियों की तैनाती की मांग।



‎- वन विभाग, सिंचाई विभाग और नगर पालिका को झीलों की सफाई और रखरखाव के निर्देश दिए गए।

‎- उद्यान विभाग को झीलों के किनारे फूल लगाने और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए गए।

‎- सभी विभागों को झीलों के संबंध में सरकार और केंद्र की चल रही योजनाओं को झीलों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

पूरन बृजवासी ने कमल ताल एवं नल दमयन्ती ताल के लिए भी सौंदर्यीकरण एवं स्वैच्छिक कार्य करने पर जोर दिया जिस पर नगर पालिका एवं सिचाई विभाग ने योजना पर कार्य चलने की बात बताई, बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, बी.डी. पलड़िया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राहुल कुमार,डॉ फरहा खान, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सिंचाई विभाग एसडीओ मन मोहन सिंह, पंकज सूर्या, शुभम प्रधान, रमेश पलड़ीया, महेंद्र धौनी आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *