नैनीताल पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है।
दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता नामक संस्था चलाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। SSP डॉ मंजुनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक लाभ के लालच से सावधान रहें और किसी भी संस्था में निवेश करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।
