हल्द्वानी के स्पा सैन्टरों में चैकिंग के दौरान पाई गई कहीं खामियां

हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को उ नि दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे दबिशे व चैकिंग के दौरान निम्न कार्यवाही की गई।अरमान पुत्र रईस मियां रेलवे तिराहा काठगोदाम नैनीताल टूरिस्ट होम गेस्ट हाउस, हिमांशु पुत्र प्रेमराम निवासी अलंकार होटल केमू स्टेशन हल्द्वानी में चैकिंग की गयी तो उपरोक्त गेस्ट हाउस/होटल में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए तथा एन्ट्री ग्राहक रजिस्टर में डिटेल कोड अंकित नही की गयी।
जिस कारण उपरोक्त गेस्ट हाउस/होटल में अनियमितता पाये जाने पर 5000-5000 रुपये के 02 नगद चालान किये गये।
पुलिस टीम द्वारा कुल 5 स्पा व 13 होटलों होटलोंकी चैकिंग की गयी नैनीताल जिले में संचालित 13 स्पा सैंन्टरों का संचालन बन्द कराये जाने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के समक्ष रिर्पोट प्रेषित की गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *