नैनीताल पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
नैनीताल पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कांस्टेबल राकेश बोरा पर नशे में वाहन चलाकर 3 लोगों को टक्कर मारने का आरोप है।
SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SSP ने कहा, “कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो”
