नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन भी शामिल है
लोकार्पण योजनाएं:
- 29 करोड़ 16 लाख की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया
- 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास योजना अंतर्गत स्वीकृत कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में पुस्तकालय के संरचनात्मक दृढ़ता एवं पुनरुद्धार का कार्य
शिलान्यास योजनाएं:
- 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रूपये की लागत से दूनीखाल से रातीघाट पाडली मोटर मार्ग के किलोमीटर 11 में 74.15 मीटर स्थान के प्री स्ट्रेस सेतु (मोटर पुल) का निर्माण
- 34 करोड़ 3 लाख 13 हजार रुपये की लागत से नेशनल होटल तल्लीताल में ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
- 38 करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपए की लागत से रामनगर पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहु मंजिला पार्किंग निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विकास कार्य नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
