बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली,

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली,




‎ आज सुप्रीम कोर्ट में बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन कोर्ट में पहले से सूचीबद्ध मामलों‑विशेषकर क्रम संख्या 15 पर चल रही लंबी बहस के कारण इस केस पर सुनवाई नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब यह मामला 16 दिसंबर 2025 को सूचीबद्ध हो सकता है 


‎ उत्तराखंड, विशेषकर हल्द्वानी‑बनभूलपुरा में चर्चा का केंद्र बना यह मुद्दा सुनवाई के टलने से एक बार फिर प्रतीक्षा में है। स्थानीय लोग, प्रशासन और कानूनी पक्ष अब 16 दिसंबर की अगली संभावित सुनवाई पर नज़रें लगाए हुए हैं, उम्मीद है कि उस दिन मामले की दिशा को लेकर अधिक स्पष्टता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *