नैनीताल में क्रिसमस व विंटर कार्निवाल को लेकर हुई बैठक‎

नैनीताल में क्रिसमस व विंटर कार्निवाल को लेकर हुई बैठक

‎नैनीताल जिला प्रशासन और नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में क्रिसमस के दौरान प्रस्तावित विंटर कार्निवाल को सफल बनाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया

‎। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्निवालों का फीडबैक लेते हुए इस वर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वरूप और प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

‎ज्ञात रहे कि वर्ष 2018 तक नैनीताल में विंटर कार्निवाल आयोजित होता रहा, लेकिन 2019 में कोविड महामारी की शुरुआत के साथ इस आयोजन पर विराम लग गया था। अब फिर से इसे शुरू करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

‎बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने 23, 24 और 25 दिसंबर को विंटर कार्निवाल आयोजित करने और इसे मसूरी की तर्ज पर वार्षिक कैलेंडर में स्थायी रूप से शामिल करने की मांग रखी।

‎अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम के वित्तीय प्रबंधन, प्रायोजकों की व्यवस्था, स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा, और विभागीय प्रदर्शनी जैसे महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *