नैनीताल,– कैंची धाम में मॉक ड्रिल: दो “आतंकियों” को मार गिराया, तीन को जिंदा पकड़ा‎

नैनीताल,– कैंची धाम में मॉक ड्रिल: दो “आतंकियों” को मार गिराया, तीन को जिंदा पकड़ा



‎नैनीताल पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर परिसर में संभावित बम विस्फोट की आपातस्थिति से निपटने के लिये एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में बम विस्फोट की काल्पनिक सूचना पर हाई अलर्ट जारी कर, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने मोर्चा संभाला।

‎अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली  दीपशिखा अग्रवाल ने घटनास्थल को सील कर, सशस्त्र बलों ने पूरे परिसर की घेराबंदी की। आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दो “आतंकियों” को मार गिराया और तीन को जिंदा गिरफ्तार किया। इस परिदृश्य में एक नागरिक की “मृत्यु” और तीन घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

‎ड्रिल में पीएसी, एसडीआरएफ, बीडीएस, डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट, मेडिकल टीम, संचार व ड्रोन टीम, मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सहित कई विभागों ने भाग लिया।

‎यह अभ्यास पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के लिये किया गया था, न कि वास्तविक आतंकी घटना के रूप में। इस तरह के मॉक ड्रिल को पहले भी मई 2025 में आयोजित किया गया था,
‎—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *