

नैनीताल में सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न किया गया

शनिवार को सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
वंदना के बाद “सेवन सिस्टर” प्रस्तुति में भारत के सात राज्यों की विशेषताएँ दिखाई गई। बच्चों ने राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, अंग्रेज़ी कोरस, पहाड़ी व सूफ़ी गीतों पर नृत्य किया। “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित एक्ट ने उपस्थितजनों को भावुक कर दिया। कुमाऊनी, गढ़वाली व गुजराती लोकगीतों की धूम भी रही।
विनिंग हाउस ट्रॉफी – पटेल हाउस फुटबॉल ट्रॉफी – पटेल हाउसबैडमिंटन ट्रॉफी – पटेल हाउस
- क्रिकेट ट्रॉफी – टैगोर हाउस
विधायक सरिता आर्या ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्कूल के योगदान की सराहना की और भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विशिष्ट अतिथि गोपाल रावत, प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य विनीता रावत व अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह में शिक्षक‑शिक्षिकाएँ, कार्यालय स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।
